रूस का यूक्रेन पर हमला, ऊर्जा केंद्र और मालवाहक जहाज को बनाया निशाना

मॉस्को 06 नवंबर (वार्ता) रूसी सेना ने गुरुवार रातभर यूक्रेन की ऊर्जा सुविधाओं और यूक्रेनी सेना की मदद में इस्तेमाल किए जाने वाले मालवाहक जहाजों पर हमले किए।
रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी दी है।
मंत्रालय के अनुसार इन हमलों में कीव क्षेत्र के बिला त्सेरकवा में स्थित बैटरी भंडारण केंद्र को निशाना बनाया गया। ओडेसा बंदरगाह पर यूक्रेन के लिए दोहरे इस्तेमाल का सामान लेकर जा रहे एक सूखा मालवाहक जहाज पर भी हमला किया गया है।
इससे पहले रूसी सशस्त्र बलों ने ओडेसा क्षेत्र में यूक्रेनी सेना द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले बंदरगाह के बुनियादी ढांचे और सैन्य उपयोग से जुड़ा सामान ले जाने वाले समुद्री जहाजों पर ड्रोन हमले जारी रखे थे।

.....

Next Post

चेन्नई में भव्य शादी के रिसेप्शन में एक साथ पहुंचे थलपति विजय और तृषा कृष्णन, जगन मोहन रेड्डी के परिवार संग तस्वीरें वायरल

Fri Nov 6 , 2026
चेन्नई,  दक्षिण भारतीय सिनेमा और राजनीति के प्रमुख चेहरे, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय (थलपति) अपनी एक हालिया व्यक्तिगत मौजूदगी को लेकर एक बार फिर जबरदस्त चर्चा में आ गए हैं। चेन्नई में आयोजित एक हाई-प्रोफाइल वेडिंग रिसेप्शन में विजय अपनी मां शोभा चंद्रशेखर और लोकप्रिय अभिनेत्री तृषा कृष्णन […]

You May Like