जीआरपी के 28 पुलिसकर्मियों का 15 दिवसीय प्रशिक्षण पूरा

इंदौर. रेलवे पुलिस की कार्यप्रणाली से नवपदस्थ पुलिसकर्मियों को अवगत कराने के लिए आयोजित 15 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का गुरुवार को समापन हुआ. 22 अक्टूबर से शुरू हुए प्रशिक्षण में जीआरपी जबलपुर के 8, भोपाल के 8 और इंदौर इकाई के 12 सहित 28 पुलिसकर्मियों ने हिस्सा लिया.

प्रशिक्षण के दौरान पुलिसकर्मियों को शारीरिक दक्षता के लिए रनिंग और पीटी कराई गई. वहीं इंडोर कक्षाओं में सॉफ्ट स्किल, कानूनी प्रावधान, तकनीकी ज्ञान और रेलवे परिसर व ट्रेनों में पुलिसिंग से जुड़े विषयों की जानकारी दी गई. विषय विशेषज्ञों ने प्रशिक्षणार्थियों को यात्रियों की सुरक्षा और रेलवे पुलिस की जिम्मेदारियों से भी अवगत कराया. पुलिस अधीक्षक रेलवे यशपाल सिंह राजपूत की मौजूदगी में प्रशिक्षण का समापन हुआ. उन्होंने कहा कि रेलवे पुलिस की जिम्मेदारी चुनौतीपूर्ण है. यात्रियों की सुरक्षा, संवेदनशील व्यवहार, तुरंत कार्रवाई और तकनीकी दक्षता प्राथमिकता होनी चाहिए. प्रशिक्षण में मिले ज्ञान का उपयोग पूरी जिम्मेदारी से करें. इस दौरान डीएसपी ज्योति शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे.

Next Post

मोबाइल दुकान की शटर तोड़कर चोरी करने वाला 19 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

Thu Nov 5 , 2026
इंदौर. ट्रांसपोर्ट नगर स्थित मोबाइल रिपेयरिंग दुकान की शटर तोड़कर मोबाइल और चार्जर चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी ने दुकान से 8 मोबाइल फोन और 4 चार्जर चोरी किए थे. पुलिस ने उसके कब्जे से दो मोबाइल बरामद किए हैं, जबकि बाकी सामान की […]

You May Like