कोलकाता में कारोबारी के ठिकाने पर ईडी का छापा, करोड़ों रुपये के हवाला लेनदेन का मामला

कोलकाता, (वार्ता) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों ने बुधवार को शहर के दक्षिणी छोर पर स्थित कमलगछी इलाके में एक कारोबारी के आवास पर छापेमारी की। यह कार्रवाई ट्रेडिंग व्यवसाय की आड़ में ‘हवाला’ नेटवर्क के जरिए करोड़ों रुपये के धन शोधन के आरोपों के सिलसिले में की गई है।

ईडी सूत्रों के अनुसार, सुबह शुरू हुई यह तलाशी अभियान गुवाहाटी में दर्ज एक मामले से जुड़ा हुआ है। आरोप है कि बिजनेसमैन श्यामल व्यापारी ने चावल के व्यापार को ढाल बनाकर इंटरनेट के माध्यम से करोड़ों रुपये का संदिग्ध हवाला लेनदेन किया है।

केंद्रीय सुरक्षा बलों की मौजूदगी में ईडी अधिकारियों ने चार स्थानों पर एक साथ छापेमारी की। अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि इतने बड़े पैमाने पर हुए लेनदेन का संबंध साइबर धोखाधड़ी से अर्जित धन से तो नहीं है। तलाशी के दौरान डिजिटल साक्ष्य, वित्तीय रिकॉर्ड और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज जुटाए जा रहे हैं।

मामले में संदिग्ध बैंक खाते भी जांच के दायरे में हैं और ईडी सूत्रों ने संकेत दिया है कि आवश्यकता पड़ने पर इन्हें फ्रीज किया जा सकता है।

 

Next Post

सहकारिता निरीक्षक पारदर्शिता और निष्पक्षता से काम करें : अधिकारी

Thu Nov 5 , 2026
कोलकाता, (वार्ता): पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बुधवार को राज्य सरकार के नवचयनित कर्मचारियों से जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के दौरान सत्यनिष्ठा बनाए रखने और बिना किसी भेदभाव के काम करने का आह्वान किया। वह 152 नवचयनित सहकारिता निरीक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम […]

You May Like