
सारंगपुर। नेशनल हाईवे पर बालाजी पेट्रोल पंप के नजदीक बाइक सवार के सामने अचानक गौवंश आ जाने के कारण बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे सवार दंपती और उनका 16 वर्षीय पोता घायल हो गए. प्राप्त जानकारी के अनुसार रमेश राजपूत और उनकी पत्नी सोना बाई को गंभीर चोटें आईं, जबकि पोते शिवम को मामूली चोट लगी है.हादसे में रमेश के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें तथा सोना बाई के सिर में गंभीर चोट लगी, जबकि शिवम के पैर में चोट आई है. वहां से गुजर रही एक एंबुलेंस की मदद से तीनों को सिविल अस्पताल सारंगपुर पहुंचाया गया. अस्पताल में डॉक्टर जेएस बघेल ने घायलों का उपचार किया.
