देवउठनी ग्यारस पर बाल विवाह रोकने बढ़ेगी निगरानी

जबलपुर। देवउठनी ग्यारस के अवसर पर बाल विवाह की रोकथाम के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा व्यापक स्तर पर विशेष अभियान चलाया जाएगा। आगामी 20 नवंबर को देवउठनी ग्यारस पर बड़ी संख्या में होने वाले सामूहिक विवाह आयोजनों को देखते हुए विभाग ने विशेष सतर्कता बरतने और बाल विवाह की रोकथाम के लिए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। अभियान के अंतर्गत ग्राम एवं वार्ड स्तर पर सूचना दल गठित किए जाएंगे, वहीं 24 घंटे सक्रिय कंट्रोल रूम तथा उडऩ दस्तों के माध्यम से विवाह आयोजनों की निगरानी की जाएगी।

विशेष रूप से बाल विवाह की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप अभियान संचालित किया जाएगा। प्रत्येक ग्राम एवं वार्ड में शिक्षकों, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, स्वसहायता समूहों, शौर्य दल, पंचायत प्रतिनिधियों और सक्रिय नागरिकों को शामिल कर सूचना दल गठित किए जाएंगे। ये दल विवाह आयोजनों की जानकारी रखेंगे और बाल विवाह की आशंका होने पर तत्काल संबंधित अधिकारियों को सूचित करेंगे। जिला एवं ब्लॉक स्तर पर स्थापित कंट्रोल रूम चौबीसों घंटे सक्रिय रहेंगे। बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारियों के नेतृत्व में गठित उडऩ दस्ते सामूहिक विवाह स्थलों का निरीक्षण करेंगे। बाल विवाह पाए जाने पर बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, 2006 के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी।

Next Post

जिला अस्पताल के गायनिक वार्ड में फिर नवजात की मौत

Wed Nov 4 , 2026
छिंदवाड़ा। जिला अस्पताल के गायनिक वार्ड में प्रसव व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है। बुधवार को प्रसव के बाद एक नवजात की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मचारियों पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। परिजनों […]

You May Like