
रीवा, शहर में लगातार अस्थाई रूप से हो रहे अतिक्रमण और सडक़ों पर ठेला खड़ा कर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्यवाही करना उडऩदस्ता कर्मचारियों को मंहगा पड़ रहा है. मंगलवार को उडऩदस्ता कर्मचारी ने हाथ ठेला हटाने के साथ जप्ती की कार्यवाही की.
इस दौरान ठेला वालें से विवाद हो गया और रात में जान लेवा हमला कर्मचारी पर किया गया. बिछिया थाने में आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया गया है. रात में ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. दीपावली के त्यौहार को लेकर शहर में भीड़ बढ़ रही है और सडक़ो पर खड़े होने वाले ठेलों को हटाया जा रहा है. नगर निगम आयुक्त के निर्देश पर उडऩदस्ता दल मंगलवार को सांई मंदिर के पास से ठेलों को हटाने की कार्यवाही की थी. जिसका विरोध करते हुए ठेला व्यापारी प्रमोद गुप्ता ने कर्मचारी सुरेश द्विवेदी के साथ जमकर गाली गलौज किया था. जिसके बाद मामला शांत हो गया था. लेकिन शाम को जब कर्मचारी सुरेश द्विवेदी अपने गांव मड़वा जा रहे थे तो सिलपरा नहर के पास पहले से ही घात लगाकर बैठा प्रमोद गुप्ता और उसके साथी सुरेश द्विवेदी पर जानलेवा हमला कर दिये और जमकर मारपीट की. इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गये. पूरे घटना की जानकारी श्री द्विवेदी ने अपने अधिकारी एवं उडऩदस्ता कर्मचारियों को दी. जानकारी मिलते ही साथी कर्मचारी घटना स्थल पर पहुंचे और उनको लेकर सीधे बिछिया थाना पहुंचे. जहा आरोपी प्रमोद गुप्ता के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया. रात में ही पुलिस ने आरोपी को धरदबोचा. अन्य साथियों की तलाश की जा रही है. इस घटना के बाद से नगर निगम उडऩदस्ता प्रभारी सहित कर्मचारी डऱे हुए है कि उनके साथ भी घटना हो सकती है.
