एनएसयूआई का ‘एक दीयावोट चोरी के खिलाफ’ प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त से की जवाबदेही की मांग

नयी दिल्ली, 04 नवंबर (वार्ता) नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) ने बुधवार को संगठन मुख्यालय पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ ‘एक दीया वोट चोरी के खिलाफ’ प्रतीकात्मक प्रदर्शन किया।
एनएसयूआई ध्यक्ष विनोद जाखड़ के नेतृत्व में संगठन ने इस प्रदर्शन के जरिए कथित चुनावी अनियमितताओं और करोड़ों नागरिकों के मतदान अधिकारों से वंचित किये जाने का मुद्दा उठाया। इस दौरान एनएसयूआई ने भारत का प्रतीकात्मक नक्शा बनाया और उस पर उन मतदाताओं की उंगलियां लगायी, जिनके मतदान का अधिकार कथित तौर पर छीन लिया गया है।
श्री जाखड़ ने दावा किया कि देश के 13 करोड़ नागरिकों के मतदान का अधिकार छीन लिया गया है। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए जवाबदेही तय करने की मांग की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र नागरिक को मतदान का अधिकार मिलना चाहिए और चुनाव आयोग को चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करनी चाहिए।
संगठन ने लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए अपना संघर्ष जारी रखने का संकल्प दोहराया।

Next Post

ठेला हटाने के बाद नगर निगम उडऩदस्ता कर्मचारी पर रात में जानलेवा हमला

Wed Nov 4 , 2026
रीवा, शहर में लगातार अस्थाई रूप से हो रहे अतिक्रमण और सडक़ों पर ठेला खड़ा कर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्यवाही करना उडऩदस्ता कर्मचारियों को मंहगा पड़ रहा है. मंगलवार को उडऩदस्ता कर्मचारी ने हाथ ठेला हटाने के साथ जप्ती की कार्यवाही की. इस दौरान ठेला वालें से विवाद […]

You May Like