कॉलेज के गेट पर अतिथि शिक्षक ने कराया मुंडन

रीवा, टीआरएस कालेज लगातार विवादित हो रहा है, अतिथि शिक्षक को कालेज में नही रखा गया. जिससे परेशान होकर बुधवार को कालेज के मुख्य गेट पर विरोध जताते हुए अतिथि शिक्षक ने अपने सिर का मुंडन कराते हुए प्राचार्य पर आरोप लगाया. दरअसल मामला राजनीति विज्ञान विभाग के जनभागीदारी अतिथि विद्वान डॉ. शिवानन्द मिश्रा का है. पीडि़त शिक्षक का सीधा और गंभीर आरोप है कि टीआरएस कॉलेज की प्रभारी प्राचार्या डॉ. अर्पिता अवस्थी पूरी तरह से हठधर्मिता और तानाशाही पर उतारू हैं.

मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय का स्पष्ट आदेश होने और उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशों के बावजूद, उन्हें कॉलेज में ज्वाइनिंग नहीं दी जा रही है. महीनों से दफ्तरों के चक्कर काट रहे इस शिक्षक का आरोप है कि नियमों को ताक पर रखकर, जानबूझकर उनका भविष्य अंधकार में धकेला जा रहा है. आरोप है की कॉलेज प्रबंधन ने अतिथि विद्वानों को निकालने के लिए कागजों में हेरफेर किया. उन्होंने विभाग में छात्रों की संख्या सिर्फ 400 बताई थी, ताकि यह दिखाया जा सके कि अतिरिक्त शिक्षकों की जरूरत नहीं है. लेकिन जब कलेक्टर की स्पेशल टीम ने जांच की, तो वहां 603 छात्र नामांकित मिले. इसके बाद कलेक्टर ने प्राचार्य एवं विभागाध्यक्ष के खिलाफ विभागीय जांच की अनुशंसा की है.

Next Post

कर्नाटक ने असम को पारी और 314 रनों से हराया

Wed Nov 4 , 2026
गुवाहाटी, 04 नवंबर (वार्ता) केवी अनीश(145) और मानवंत कुमार (100) की शतकीय पारियों के बाद श्रेयस गोपाल (चार विकेट) और शिखर शेट्टी (तीन विकेट) के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत कर्नाटक ने रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप बी मुकाबले के तीसरे दिन असम को पारी और 314 रनों से हरा दिया। आज […]

You May Like