
मऊगंज, कलेक्टर राजेश कुमार ओगरे के निर्देश पर दीपावली पर्व के दौरान गुणवत्तायुक्त खाद्य सामग्री एवं मिठाइयों की बिक्री सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा प्रशासन एवं राजस्व विभाग के संयुक्त दल ने मऊगंज और देवतालाब के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया.
कार्रवाई के दौरान मिठाइयों एवं अन्य खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए तथा लगभग 8 किलो खराब मिठाई और 8 लीटर खराब खाद्य तेल नष्ट कराया गया. जांच दल ने देवतालाब स्थित शिव भोले मिष्ठान भंडार से खोवा, पेड़ा एवं लड्डू के नमूने लेकर मिठाई को नष्ट कराया गया. श्री राजस्थान मिष्ठान भंडार से मसूर पाक, बूंदी खोवा लड्डू एवं नमकीन तथा मंगलम स्वीट्स से खोवा, पेड़ा एवं लड्डू के नमूने ले के मीठी को नष्ट कराया गया लिए गए. संजय मिष्ठान भंडार से छेना रसगुल्ला एवं सोनपापड़ी के नमूने संग्रहित किए गए. मऊगंज स्थित राजस्थान मिष्ठान भंडार के होटल एवं मिठाई निर्माण स्थल का निरीक्षण कर मिठाइयों को ढककर रखने के निर्देश दिए गए. यहां से छेना रसगुल्ला एवं खोवा के नमूने लिए गए. शुभम श्री मिष्ठान भंडार के निरीक्षण के दौरान निर्माण स्थल पर साफ-सफाई बनाए रखने की हिदायत दी गई. सभी नमूनों को जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजा गया है. जांच रिपोर्ट में खाद्य पदार्थ अमानक पाए जाने पर संबंधित विक्रेताओं के विरुद्ध चालान तैयार कर न्यायालय में प्रकरण प्रस्तुत किया जाएगा तथा नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी. खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित कुमार तिवारी ने बताया कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए जिले में निरीक्षण और कार्रवाई लगातार जारी रहेगी.
