इंदौर:बाणगंगा क्षेत्र में दिनदहाड़े झपटमारी की वारदात सामने आई है, जहां अज्ञात महिला ने एक युवती के गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गई. चेन की कीमत हजारों रुपए की बताई जा रही है.थाना प्रभारी सियाराम गुर्जर ने बताया कि घटना नंदबाग सब्जी मंडी मेन रोड की है.
पीड़िता जमना कुमावत यहां से गुजर रही थी, तभी पीछे से आई महिला ने मौका देखकर झपट्टा मारा और गले से सोने की चेन खींच ली. वारदात इतनी अचानक हुई कि पीड़िता संभल भी नहीं पाई और आरोपी मौके से भाग निकली. घटना के बाद आसपास लोगों की भीड़ जुट गई, लेकिन तब तक आरोपी महिला फरार हो चुकी थी. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आसपास लगे कैमरों की जांच कर रही है और आरोपी महिला की तलाश शुरू कर दी है.
