राष्ट्रीय खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स, कुश्ती मे अभिषेक यादव को सिल्वर मेडल

सागर। नेशनल यूनिवर्सिटी गेम्स खेलों इंडिया में डॉ हरीसिंह गौर वि वि सागर के प्रतिभाशाली रेसलिंग फ्रीस्टाइल के पहलवान अभिषेक यादव ने 57 किग्रा के फाइनल मुकाबले में खेलते हुए शानदार प्रदर्शन कर अपने दांव पेंच से कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के पहलवान से कड़े संघर्ष के बाद अभिषेक यादव 10 -6 अंक से पराजित हुए और कुरुक्षेत्र वि वि के पहलवान ने गोल्डमेडल अपने नाम किया, और अभिषेक को सिल्वर मेडल से संतुष्ट होना पड़ा । कोच धर्मवीर यादव की फाइनल तक पहुँचने में अहम भूमिका रही ।

अभिषेक यादव बीटीआईई कालेज सागर के बी ए पांचवें सेमेस्टर के छात्र हैं। शारीरिक शिक्षा विभाग के निदेशक डॉ विवेक बी साठे, बीटीआइई के डायरेक्टर संदीप जैन, प्रो सुबोध जैन, सहायक निदेशक डॉ सुमन पटेल, प्राचार्य डॉ राजू टंडन, महेंद्र कुमार, डॉ मनोज जैन, डॉ रंजन मोहंती,प्रभुकांत, कुमार, आकाश लिटोरिया एवं बीटीआईई के समस्त स्टाफ ने अभिषेक को बधाई दी।

Next Post

थाने का औचक निरीक्षण करने पहुंचे रीवा आईजी

Fri Nov 28 , 2025
रीवा। रीवा जोन के पुलिस महानिरीक्षक गौरव राजपूत शुक्रवार को शहर के अमहिया थाना सहित कई थानो का औचक निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिये. शहर के अमहिया थाना निरीक्षण करने आईजी पहुंचे. जहा थाना परिसर, माल खाना एवं हवालात का निरीक्षण किया. बेहतर साफ-सफाई एवं रिकार्ड के संधारण […]

You May Like

मनोरंजन