एक संविदाकार ब्लैकलिस्ट, तीन दिन में काम शुरू नहीं हुआ तो बाकी पर भी होगी यही कार्रवाई

रीवा:डीएलपी अवधि वाले सडक़ निर्माण और मरम्मत कार्य की समीक्षा निगम आयुक्त अक्षत जैन ने की. जिसमें एक संविदाकार को ब्लैकलिस्ट कर दिया गया और तीन दिन में काम शुरू न करने पर अन्य संविदाकारों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी.निगमायुक्त अक्षत जैन ने मंगलवार को नगर निगम सभागार में डीएलपी अवधि वाले सडक़ निर्माण एवं मरम्मत कार्यों की समीक्षा की.

वार्डवार प्रगति की जानकारी लेने पर सामने आया कि कई संविदाकारों ने पहले दिए गए निर्देशों के बाद भी काम शुरू नहीं किया है. इस पर निगमायुक्त ने ऐसे 22 संविदाकारों को कड़ी फटकार लगाई और कार्य प्रारंभ करने के लिए तीन दिवस की अंतिम मोहलत दी. निगमायुक्त ने स्पष्ट कहा कि तय समय में काम शुरू नहीं करने वाले संविदाकारों की केवल जमानत राशि ही जब्त नहीं की जाएगी, बल्कि उन्हें नियमानुसार ब्लैकलिस्ट भी किया जाएगा. वहीं वार्ड क्रमांक-09 में चल रहे निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने संविदाकार मेसर्स धर्मेंद्र सिंह को ब्लैकलिस्ट किया गया.

निगम आयुक्त ने डीएलपी अवधि के सभी लंबित कार्य दीपावली से पहले हर हाल में पूरे करने के निर्देश दिए है. जिन संविदाकारों के पास एक से अधिक स्थानों पर काम चल रहा है, उन्हें हर साइट पर अलग टीम लगाने के निर्देश दिए. संबंधित अधिकारियों को कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग कर प्रगति से नियमित रूप से अवगत कराने का निर्देश दिए. बैठक के दौरान कार्यपालन यंत्री सिद्धार्थ सिंह, राजेश सिंह, सहायक यंत्री राजेश मिश्रा, रमेश सिंह के साथ अन्य अधिकारी कर्मचारी एवं संविदाकार उपस्थित रहे.

Next Post

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विदेशी कनेक्शन और देशद्रोही जैसे गंभीर मुद्दों पर खुली बहस की दी खुली चुनौती

Wed Nov 4 , 2026
नई दिल्ली,  लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विदेशी कनेक्शन और राष्ट्रविरोधी ताकतों के आरोपों को लेकर सार्वजनिक मंच पर खुली बहस की चुनौती दी है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोल के जरिए युवाओं से राय मांगते हुए राहुल गांधी ने भाजपा […]

You May Like