इंदौर: इंदौर में छात्रों की गूंज कार्यक्रम में राहुल गांधी ने आदिवासी छात्रा को आँख का इलाज कराने का भरोसा दिया था. उक्त छात्रा का राहुल गांधी ने दिल्ली में इलाज करवाकर वापस फ्लाइट से इंदौर भेज दिया. छात्रा पहली बार विमान में बैठकर बहुत खुश नजर आई. छात्रा ने इंदौर में एमएसडब्ल्यू की पढ़ाई पूरी कर प्रोफेसर की परीक्षा की तैयारी कर रही है.
19 सितम्बर को इंदौर में कांग्रेस का छात्रों की गूंज कार्यक्रम हुआ था. उक्त कार्यक्रम में राहुल गांधी ने कई छात्रों से मंच पर चर्चा कर समस्याएं पता की थी. इसी दौरान सेंधवा के पाड़छा गांव की आदिवासी छात्रा प्रियंका सेंगर ने भी आदिवासी छात्राओं की पढ़ाई में समस्या बताई थी. छात्रा से मंच पर चर्चा में राहुल गांधी ने आंखों को लेकर पूछा था.
छात्रा प्रियंका ने राहुल गांधी को बताया था कि तीन साल की थी, तब आंख में चुना गिर गया था, जब से आंख खराब है. राहुल ने मंच से उक्त छात्रा का इलाज कराने का भरोसा दिया था. राहुल गांधी ने पिछले दिनों सेंधवा की प्रियंका सेंगर को दिल्ली बुलवाकर इलाज करवा दिया. आज उक्त आदिवासी छात्रा प्रियंका दिल्ली फ्लाइट से इंदौर लौट आई. उक्त छात्रा ने एक वीडियो भी बनाया है. कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने वीडियो को ट्वीटर पर जारी कर भरोसे और उम्मीद की निशानी बताया है.
