13 किमी के ट्रैक पर 110 की स्पीड से दौड़ी ट्रैन

नरसिंहगढ़। क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित रामगंजमंडी-भोपाल रेल लाइन परियोजना के तहत मंगलवार को सोनकच्छ से नरसिंहगढ़ के बीच 13 किलोमीटर लंबे रेल ट्रैक का सफल स्पीड ट्रायल सम्पन्न हुआ. सोनकच्छ से तेज स्पीड में चलकर ट्रेन नरसिंहगढ़ पहुंची. पहली बार शहर में ट्रेन को देखकर लोगो में हर्ष उत्साह का माहौल देखा गया.

स्पीड ट्रायल के सीआरएस निरीक्षण के लिए मुंबई से रेल आयुक्त गुरुप्रकाश सिंह अपनी टीम के साथ नरसिंहगढ़ पहुंचे. जहां कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत हवन पूजन के साथ की गई. इस दौरान अधिकारियों ने वृक्षारोपण भी करते हुए पर्यावरण सुरक्षा का भी संकल्प दोहराया.

बड़ी संख्या में ट्रेन देखने पहुंचे लोग

पिछले 25 वर्षों से क्षेत्रवासी रेल के लिए प्रतीक्षारत है ऐसे में आप कहीं जाकर क्षेत्र में रेल परियोजना के शुरू होने जा रही है जिसको लेकर क्षेत्रवासियों में भी हर्ष और उत्साह का माहौल है. यही वजह है कि मंगलवार को वह स्पीड ट्रायल को देखने बड़ी संख्या में आम जन रेलवे स्टेशन पहुंचे.

बारीकियों से किया निरीक्षण, आवश्यक सुधार के दिए निर्देशों

इस दौरान रेलवे आयुक्त ने रेलवे निर्माण कार्य सहित संबंधित दस्तावेजों और फाइलों का निरीक्षण किया. उन्होंने स्टेशन पर ट्रैक और सिग्नल व्यवस्था की जांच कर आवश्यक सुधार के भी निर्देश दिए. इसके बाद रेल संरक्षा आयुक्त और उनकी टीम ट्रॉली के माध्यम से सोनकच्छ की ओर रवाना हुई. टीम सोनकच्छ से नरसिंहगढ़ तक के पूरे 13 किलोमीटर लंबे रेल ट्रैक का भी बारीकी से निरीक्षण किया. इस दौरान ट्रैक की स्थिति, तकनीकी व्यवस्थाओं, सिग्नल प्रणाली और रेल संचालन से जुड़े सुरक्षा मानकों की सूक्ष्मता से जांच भी की गई.

6 महीनों में ट्रेन से दौड़ेगी ऐसा दावा, लेकिन अभी ये काम होने बाकी है

नरसिंहगढ़ स्टेशन पर डीजल इंजन पहुंचा. यानी अभी इलेक्ट्रिक लाईन यहां नहीं डल पाई है. इसे पूरे ट्रैक पर अभी इलेक्ट्रिक लाईन जोड़ी जाना बाकी है. वहीं खिलचीपुर से लेकर राजगढ़ और घाटोली तक भी इलेक्ट्रिक सप्लाई बाकी है. ऐसे में ट्रैन का संचालन होना अभी मुश्किल है. इसके अलावा राजगढ़ और ब्यावरा तथा नरसिंहगढ़ के आसपास सिविल से संबंधित काम अधूरे पड़े है. इस सब के बीच दावा यह किया गया है कि आगामी 6 महीनों में यानी मार्च के अंत तक ट्रैन का पूरे ट्रैक पर सफल संचालन शुरू कर दिया जाएगा. हालांकि नरसिंहगवासियों ने इसे भी अच्छे संकेत बताते हुए हर्ष व्यक्त किया.

Next Post

रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल हत्याकांड: नौकर वरुण का शॉर्ट एनकाउंटर, आगरा से गिरफ्तार

Tue Nov 3 , 2026
भोपाल। रिटायर्ड आईएएस अधिकारी राकेश अग्रवाल हत्याकांड के मुख्य आरोपी नौकर वरुण वाल्मीकि उर्फ वरुण कुमार को पुलिस ने आगरा से गिरफ्तार कर लिया है। 50 हजार रुपये के इनामी आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान शॉर्ट एनकाउंटर हुआ, जिसमें वह घायल हो गया। भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने प्रेस […]

You May Like