कलेक्टर ने की 362 आवेदन पत्रो पर जन सुनवाई 

सिंगरौली। कलेक्टर अंकित अस्थाना ने आज मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनसुनवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित 362 आवेदन प्राप्त हुए। आवेदकों ने अपनी समस्याओं से अवगत कराते हुए निराकरण की मांग रखी। कलेक्टर ने प्राप्त आवेदनों पर संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि अधिकारी अपने विभाग से संबंधित शिकायतों का गंभीरता से परीक्षण कर तत्परता के साथ निराकरण सुनिश्चित करें। जिन प्रकरणों में जांच आवश्यक है, उनमें समय-सीमा निर्धारित कर कार्रवाई करें तथा पात्र हितग्राहियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाएं। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त प्रत्येक आवेदन पर संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ कार्रवाई की जाए।

Next Post

पूरे दिन जाम से जूझता रहा माजन मोड़ चौराहा 

Tue Nov 3 , 2026
सिंगरौली । जिला मुख्यालय बैढ़न के कलेक्ट्रोरेट के समीप माजन मोड़ आज पूरे दिन यानी शाम 4 बजे तक जाम के झाम से शहरवासी वाहन चालक परेशान रहे। सीएनजी गैस पाइप लाइन कार्य के चलते इस तरह के हालात बने रहे। हालांकि यातायात पुलिस सक्रिय हुई, इसके बाद आवागमन धीरे-धीरे […]

You May Like