त्योहार में बसों में ज्यादा किराया वसूलने पर रीवा आरटीओ उतरे मैदान में, 21 वाहनों पर कार्रवाई

रीवा, त्योहारी सीजन में बसों में यात्रियों से अधिक किराया वसूलने की शिकायतों पर क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी आशुतोष सिंह भदौरिया परिवहन सुरक्षा स्क्वा दल के साथ स्वयं मैदान पर उतरे।इस दौरान उनके द्वारा नवीन बस स्टैंड में बसों की जांच की गई, जिसमें मुख्य रूप से दीपावली त्योहार के दौरान बसों में यात्रियों से ज्यादा किराया लेने की शिकायतों के संबंध में जांच की गई. परिवहन अधिकारी ने यात्रियों से उनसे लिए गए किराए के संबंध में पूछताछ की और अधिक किराया लिए जाने पर नियमानुसार वाहन मालिकों पर चालानी कार्रवाई की गई।साथ ही बसों में सुरक्षा साधनों की भी जांच की गई, जिसके तहत अग्निशमन तंत्र, आपातकाल द्वार, फर्स्ट एड बॉक्स आदि की जांच की गई. इसके अतिरिक्त परिवहन सुरक्षा स्क्वाड द्वारा भी दिनभर अलग-अलग क्षेत्रों में बसों को रुकवाकर उनके यात्रियों से पूछताछ कर ज्यादा किराया लेने पर कार्रवाई की गई. कुल 21 वाहनों पर कार्रवाई कर 18,000/- रुपये शमन शुल्क वसूल किया गया. इसके अलावा पूजा ट्रेवल्स की बस व बृजवाला ट्रेवल्स की बस को दस्तावेज अपूर्ण होने पर जप्त कर क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय में खड़ा कराया गया. श्री भदौरिया ने बताया कि सतत रूप से कार्रवाई जारी रहेगी. बस मालिकों से अपील है कि दस्तावेज पूर्ण कर वाहनों का संचालन करें व अपने परिचालकों को शासन द्वारा नियत किराया लेने हेतु सूचित कर रखें.

हार्वेस्टर पर भी हुई कार्रवाई

परिवहन सुरक्षा स्क्वाड द्वारा जिले में संचालित हो रहे ऐसे हार्वेस्टर जिनमें एसएमएस संलग्न नहीं किया गया है, पर भी आज कार्रवाई की गई व एक हार्वेस्टर को जप्त किया गया. सभी हार्वेस्टर संचालकों को कलेक्टर रीवा द्वारा बैठक लेकर हार्वेस्टर में स्रूस् संलग्न कर उपयोग करने हेतु पूर्व में ही सूचित किया गया है.

Next Post

वेतन न मिलने से आउटसोर्स कर्मचारियों ने किया काम बंद

Tue Nov 3 , 2026
रीवा, अस्पताल संजय गांधी स्मृति चिकित्सालय में मंगलवार को व्यवस्था उस वक्त चरमरा गई जब सैकड़ों आउटसोर्स कर्मचारियों ने वेतन न मिलने के विरोध में हड़ताल कर दी.कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से अस्पताल की ओपीडी सेवाएं पूरी तरह प्रभावित रहीं और इलाज कराने पहुंचे मरीजों को दर-दर भटकना पड़ा. […]

You May Like