सिंगरौली:जिले में अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग द्वारा लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में विगत तीन दिनों में विभागीय टीम द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सघन गश्त एवं छापामार कार्रवाई की गई।
कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से शराब का व्यवसाय करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध म.प्र. आबकारी अधिनियम के तहत कुल 18 आपराधिक प्रकरण दर्ज किए गए। इस दौरान लगभग 70 लीटर अवैध शराब तथा शराब निर्माण में प्रयुक्त करीब 300 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त किया गया।
