देवास घटना में लापरवाही पर सहायक जिला आबकारी अधिकारी वघेल निलंबित

भोपाल। देवास जिले के खातेगांव में अवैध मदिरा परिवहन से जुड़ी गंभीर घटना के मामले में आबकारी विभाग ने कड़ी कार्रवाई करते हुए हरदा जिले के टिमरनी वृत्त में पदस्थ सहायक जिला आबकारी अधिकारी अमर सिंह वघेल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई प्रथम दृष्टया कर्तव्य के प्रति लापरवाही एवं निगरानी में शिथिलता पाए जाने पर की गई है। आबकारी आयुक्त द्वारा टिमरनी के सहायक जिला आबकारी अधिकारी अमरसिंह बघेल एवं आरक्षक अरुण कुमरे तथा कृष्णपाल सिंह डोडियार को भी निलंबित किया गया है।

कलेक्टर हरदा द्वारा लाइसेंसी पाटेन्द्र जायसवाल की टिमरनी स्थित तीन मदिरा दुकानों सोडलपुर रोड टिमरनी, रहटगांव, टिमरनी और हरदा रोड टिमरनी के लायसेंस निलंबित किये गये हैं।

Next Post

उज्जैन में बनेगी भगवान श्रीकृष्ण पर केन्द्रित अत्याधुनिक रिसर्च लाइब्रेरी : सीएम डॉ यादव

Mon Nov 2 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भगवान श्री कृष्ण पर केंद्रित शोध वृत्त चित्र, नाट्य और संगीत श्रृंखलाओं के लिए समर्पित यूट्यूब डिजिटल प्लेटफॉर्म का संचालन आरंभ करने की योजना है। इसके साथ ही दुर्लभ पांडुलिपियों और शोध पत्रों के लिए उज्जैन में अत्याधुनिक रिसर्च लाइब्रेरी की […]

You May Like