आईडीबीआई बैंक कर्मचारियों की दो दिवसीय भूख हड़ताल शुरू

रीवा, केंद्र सरकार द्वारा आईडीबीआई बैंक के निजीकरण और इसकी हिस्सेदारी विदेशी कंपनी को सौंपने के फैसले के खिलाफ देशभर के साथ-साथ रीवा में भी बैंक अधिकारी और कर्मचारी लामबंद हो गए हैं. यूनाइटेड फोरम ऑफ आईडीबीआई ऑफिसर्स एंड एम्प्लॉइज के बैनर तले रीवा आईडीबीआई बैंक के कर्मचारी और अधिकारी दो दिवसीय भूख हड़ताल व अनशन पर बैठ गए हैं.

बैंक परिसर के बाहर धरने पर बैठे प्रदर्शनकारियों ने सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और इस फैसले को तुरंत वापस लेने की मांग की है. अनशन पर बैठे बैंककर्मियों ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि एक तरफ सरकार जनमंचों से ‘देश कभी बिकने नहीं दूंगा’ का नारा लगाती है, वहीं दूसरी तरफ देश के एक बड़े और लगातार फायदे में चल रहे बैंक को कौडिय़ों के भाव विदेशी कंपनी के हाथों में सौंपने की तैयारी कर रही है. कर्मचारियों का आरोप है कि केंद्रीय कैबिनेट ने नियमों को ताक पर रखकर आईडीबीआई बैंक में करीब 60.72 प्रतिशत की बहुमत हिस्सेदारी कनाडाई मूल की वित्तीय दिग्गज कंपनी ‘फेयरफैक्स फाइनेंशियल होल्डिंग्स’ को बेचने का फैसला लिया है.

आंदोलनकारियों ने चेतावनी दी कि सरकार के इस आत्मघाती कदम से न सिर्फ देश की जनता के पैसे और सरकारी खजाने को करोड़ों के मुनाफे का नुकसान होगा, बल्कि बैंक में कार्यरत देश भर के 20 हजार से अधिक अधिकारी-कर्मचारियों और उनके परिवारों का भविष्य दांव पर लग जाएगा. ऑल इंडिया बैंक एम्प्लॉइज एसोसिएशन और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने भी आईडीबीआई कर्मियों के इस आंदोलन को अपना पूर्ण समर्थन दिया है.

Next Post

नीलगाय की टक्कर से शिक्षक गंभीर घायल, मंदसौर जिला अस्पताल से इंदौर रेफर

Mon Nov 2 , 2026
पिपलियामंडी। महू-नीमच हाईवे पर सोमवार सुबह करीब 10 बजे बही फंटे के समीप नीलगाय (रोजड़े) की टक्कर से बाइक सवार शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार दयानंद पाटीदार निवासी नेनोरा, गांव बालागुड़ा में शिक्षक के पद पर पदस्थ हैं। वे प्रतिदिन की तरह बाइक से स्कूल […]

You May Like