
पिपलियामंडी। महू-नीमच हाईवे पर सोमवार सुबह करीब 10 बजे बही फंटे के समीप नीलगाय (रोजड़े) की टक्कर से बाइक सवार शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार दयानंद पाटीदार निवासी नेनोरा, गांव बालागुड़ा में शिक्षक के पद पर पदस्थ हैं। वे प्रतिदिन की तरह बाइक से स्कूल ड्यूटी पर जा रहे थे, इसी दौरान अचानक नीलगाय बाइक के सामने आ गई और जोरदार टक्कर लगने से वे सड़क पर गिरकर गंभीर घायल हो गए। बताया गया वे हेलमेट भी पहले थे, लेकिन टक्कर इतनी भीषण थी हेलमेट सिर से बाहर आ गया और सिर में गंभीर चोंट आई। सूचना पर एंबुलेंस भी पहुंची, लेकिन उससे पहले उन्हें निजी वाहन से मंदसौर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें इंदौर रेफर कर दिया। दुर्घटना में उनके सिर में गंभीर चोट आई है।
