रीवा में बकिया के 10 और बीहर बराज के 2 गेट खुले

रीवा: रीवा सतना मैहर और रीवा शहर सहित गुढ़ क्षेत्र में पिछले चौबीस घंटों में हुई बारिश के बाद बकिया और बीहर बराज के कुल 12 गेट खोल दिए गए। जिससे 456 क्यूमेक्स पानी टमस नदी में पहुंच रहा है।

निचले क्षेत्रों में पानी पहुंचने के बाद टमस उफना गई है। प्रशासन ने लोगों के टमस के किनारे जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। बताया गया है कि बकिया बराज के 10 गेट खोलकर 416 क्यूमेक्स पानी बहायाजा रहा है। जबकि बीहर बराज के 2 गेट खोलकर 40 क्यूमेक्स पानी छोड़ा जा रहा है। टमस के तटीय इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया गया है।

Next Post

जलस्तर को लेकर कलेक्टर ने किया निरीक्षण

Sat Jul 12 , 2025
रीवा :जिले में पिछले 24 घंटे में लगातार बारिश के कारण नदी-नालों के जल स्तर में तेजी से वृद्धि हुई है। गुढ़ और हुजूर तहसील में तेज बारिश के कारण बीहर नदी का जल स्तर बढ़ गया है। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर […]

You May Like