जबलपुर: कोतवाली थाना अंतर्गत शिवनगर में दीपावली के खर्चे के नाम पर 5,000 रुपये की रंगदारी न देने पर बदमाशों ने पहले पिस्तौल चमकाई फिर अधिवक्ता पर तलवार से जानलेवा हमला कर दिया गया।पुलिस के मुताबिक, विजयनगर स्थित शिवनगर निवासी राबिन जैन 42 वर्षीय अधिवक्ता है।
वे जब अपने ऑफिस में थे तब अंकुर पांडे ने फोन कर उन्हें विजय सिंह उर्फ बिरजू ठाकुर से बात करने के लिए गैस एजेंसी के पास बुलाया। वहां पहुंचने पर बिरजू ठाकुर ने उनसे दीपावली के खर्च के लिए 5,000 रुपये की मांग की। राबिन द्वारा पैसे देने से मना करने पर बिरजू ने पहले पिस्तौल निकालकर डराया। विरोध करने पर बिरजू ने अंकुर के हाथ से तलवार छीनी और जान से मारने की नियत से राबिन के सिर पर हमला कर दिया।
