
जबलपुर। गोराबजार में लास नायक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । मृतक ने यह आत्मघाती कदम किन परिस्थितियों में उठाया इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।
पुलिस के मुताबिक रविवार को मनोज कुमार 45 वर्ष निवासी सिग्नल रिकार्ड गोराबजार ने बताया कि वह सूबेदार के पद पर सिग्नल रिकार्ड आफिस में पदस्थ है उसे मोबाइल पर जानकारी मिली कि लांस नायक जाय प्रकाश गुप्ता 30 वर्ष ने अपने फैमली क्वाटर में फांसी लगा लिया है फैमली क्वाटर में डयूटी जेसीओ ने बंद खिडक़ी के बाहर पर्दा हटाकर देखा जाय प्रकाश गुप्ता 30 वर्ष निवासी बागडोगरा , पोस्ट बेंगडूबी, जिला दार्जलिंग पश्चिम बंगाल, वर्तमान निवासी सिग्नल रिकार्ड के पास रिज रोड अंदर फांसी पर लटका था। जिसकी मौत हो चुकी थी।
