खेड़कर की स्मृति में लगी राष्ट्रीय मूट कोर्ट

ग्वालियर। माधव विधि महाविद्यालय द्वारा आज राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता का फाइनल एमिटी यूनिवर्सिटी लखनऊ एवं जयंती भाई पटेल लॉ कॉलेज मुंबई के बीच हुआ। साइबर फ्रॉड से संबंधित मामले में दोनों टीमों ने तर्कों, आर्ग्युमेंट स्किल और लीडिंग केसेस के माध्यम से शानदार बहस की जिसमें एमिटी यूनिवर्सिटी लखनऊ विजेता एवं जयंतीभाई पटेल लॉ कॉलेज मुंबई उपविजेता रही। इस राष्ट्रीय मूट कोर्ट में कुल 24 टीमों ने सहभागिता की। भारत के कोने-कोने से टीमें आईं।

प्रतियोगिता में बेस्ट मूटर अर्पित मिश्रा एमिटी यूनिवर्सिटी लखनऊ, बेस्ट रिसर्चर दिव्यांश सिंबोसिस पुणे को एवं बेस्ट मेमोरियल निम्स इंदौर की टीम को मिला। मूट कोर्ट में जजेस की भूमिका सीनियर एडवोकेट हरीश दीक्षित एवं एडवोकेट ब्रह्म दत्त शर्मा ने निभाई। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के तौर पर जीवाजी विश्वविद्यालय के डीसीडीसी शांति देव सिसोदिया उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि माधव विधि महाविद्यालय विधि के क्षेत्र में अपनी अनूठी छवि बना चुका है।

वेलकम स्पीच महाविद्यालय के शासी निकाय अध्यक्ष एडवोकेट विवेक खेड़कर ने एवं आभार मूट कोर्ट कन्वीनर एवं प्राचार्य डॉक्टर नीति पांडे ने किया। टीमों का परिचय और मूट समस्या का वर्णन मूट कोर्ट के ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेट्री डॉ राजेंद्र धाकड़ ने किया। इस अवसर पर शासी निकाय सदस्य एडवोकेट के. डी. दीक्षित, डॉ कुसुम भदोरिया, मूट कोर्ट के कोऑर्गेनाइजिंग सेक्रेट्री एड. सुंदरम श्रीवास्तव विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Next Post

होटल श्री गंगा मौत का चेंबर, चार जिंदगी की कीमत 1.36 करोड़ 

Sun Nov 1 , 2026
उज्जैन। होटल श्री गंगा का फूड वेस्ट चैंबर शनिवार रविवार रात चार जिंदगियों के लिए कॉल बन गया। डेढ़ घंटे बाद चारों को बाहर निकाला गया। वाल्मीकि समाज का गुस्सा देख होटल प्रबंधन में एक करोड़ 20 लाख की आर्थिक मदद देने की घोषणा की। प्रदेश सरकार की ओर से […]

You May Like