पांढुरना:ग्राम आजनगांव बोथिया के किसान के खेत में गिरा तेंदुआ वन विभाग के रेस्क्यू टीम को काफी मशक्कत के बाद शनिवार रविवार की दरमियानी रात कुए से निकलकर वापस जंगल की और लौट गया,जिससे वन विभाग के अधिकारियों ने राहत की सांस ली, लेकिन ग्रामीण किसान तथा खेतिहर श्रमिक अब भी दहशत में है।
गौरतलब हो कि पानी की तलाश में जंगल से होते हुए ग्राम आजनगांव बोथिया के किसान भाऊराव खवसे के खेत में बने कुए में शनिवार की अल सुबह तेंदुआ गिरने की सूचना पर वनपरिक्षेत्र अधिकारी अरूण कुमार बोडख़े के मार्गदर्शन में आनन-फानन में घटना स्थल पहुंचे विभाग की रैस्क्यू टीम द्वारा इस तेंदुए को कुए से बाहर निकाले काफी मश्कत करनी पडी।
वहीं कुएं में गिरे तेंदुए को देखने किसानों के साथ ही आसपास के ग्रामीणों का भी हुजूम लगा रहा,जिससे जहा रेस्क्यू दल को परेशानी हुई,वहीं बहुत अधिक लोगों को देख तेंदूआ भी डरा सहमा रहा,वहीं वन विभाग की टीम ने तेंदुए को कुए से बाहर निकालने खटिया को रस्सियों से बांधकर कुएं की तलहटी तक पहुंचाया वहीं कुए में उतरने सीढ़ी भी लगाई थी,लेकिन जैसे-जैसे रात होने लगी रेस्क्यू करने में कठिनाई भी बढ़ने लगी,जिसे देख सुबह होते ही फिर से पूरी मुस्तैदी के साथ तेंदुए को बाहर निकालने की योजना बनाई गई,लेकिन तेंदुए पर नजर रखने तथा किसी भी अप्रिय घटना को रोकने इस कुए के आसपास वन विभाग का जमीनी अमला डेरा डाले रहा,इसी दौरान शनिवार-रविवार की दरमियानी रात लगभग 3:45 यह तेंदुआ सीढ़ी के सहारे ऊपर आकर देखते ही देखते जंगल की और निकल गया,जिससे वन विभाग के अधिकारियों ने राहत की सांस ली ।
