लद्देड़ी, मामा का बाजार एवं डबरा क्षेत्र में दी दबिश, अवैध शराब जब्त

ग्वालियर: जिले में अवैध मदिरा के विनिर्माण, विक्रय, संग्रहण एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आबकारी विभाग की टीम ने लद्देड़ी, मामा का बाजार एवं डबरा क्षेत्र में कार्रवाई की। मुखबिर से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर की गई इस कार्रवाई में अवैध शराब जब्त की गई। आबकारी विभाग ने मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 के तहत कुल पांच प्रकरण पंजीबद्ध किए हैं।आबकारी उपायुक्त, ग्वालियर संभाग संदीप शर्मा के आदेशानुसार तथा सहायक आबकारी आयुक्त, जिला ग्वालियर राज नारायण सोनी के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई।
डबरा क्षेत्र में नहर की पार, महाराजपुर की पुलिया के पास एक महिला से मानव उपयोग के लिए अनुपयुक्त हाथ भट्टी मदिरा के 141 पाउच बरामद किए गए। इस मामले में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) एवं 49-क के तहत एक प्रकरण दर्ज किया गया।लद्देड़ी क्षेत्र में शिवचरण बाथम के मकान से 27 पाव तथा मक्खन बाथम के मकान से 20 पाव देशी मदिरा प्लेन जब्त की गई।

इसके अलावा लद्देड़ी स्थित अपना ढाबा से छह पाव देशी मदिरा प्लेन बरामद की गई। इन मामलों में धारा 34(1) के तहत कार्रवाई की गई। इसी प्रकार मामा का बाजार क्षेत्र में राम बाबू कुशवाहा से 10 पाव देशी मदिरा प्लेन एवं 28 पाव मदिरा मसाला जब्त कर धारा 34(1) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। कार्रवाई में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1) के तहत चार तथा धारा 34(1) एवं 49-क के तहत एक, इस प्रकार कुल पांच प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। कार्रवाई में कंट्रोल रूम प्रभारी राजेश कुमार तिवारी के मार्गदर्शन में सहायक जिला आबकारी अधिकारियों, वृत्त उपनिरीक्षकों एवं विभागीय स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Next Post

शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

Sun Nov 1 , 2026
ग्वालियर: परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने स्कूल शिक्षा विभाग ग्वालियर एवं चंबल संभाग की समीक्षा बैठक ली जिसमें साइकिल वितरण, पुस्तक वितरण, ड्रॉपबॉक्स, नामांकन, पेंशन प्रकरण, अनुकंपा नियुक्ति, क्रमोन्नति, सीएम हेल्पलाइन, निर्माण कार्य आदि बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस […]

You May Like