अपने कार्य में आनंद खोजें, कर्मशील बनें :हेमंत

सीधी। अपने कार्य में आनंद खोजें, कर्मशील बनें और सदैव मधुर वाणी का प्रयोग करें। मीठा बोलने वाला व्यक्ति सदैव सम्मान प्राप्त करता है, जबकि कटु वाणी अच्छे गुणों को भी धूमिल कर देती है।

उक्त बातें

रीवा रेंज डीआईजी हेमंत चौहान सीधी में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित बैठक के दौरान कही।

बैठक में पुलिसिंग में अनुशासन, कार्यकुशलता एवं आमजन के प्रति सौम्य व्यवहार बनाए रखने पर जोर देते हुए अधिकारियों-कर्मचारियों को पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी से कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए।

डीआईजी श्री चौहान 

वार्षिक निरीक्षण के दौरान पुलिस लाइन, पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं डीएसपी मुख्यालय कार्यालय का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए।

उप पुलिस महानिरीक्षक रीवा रेंज, रीवा हेमंत चौहान द्वारा पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के नेतृत्व में जिला सीधी पुलिस का वार्षिक निरीक्षण के दौरान पुलिस की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक व्यवस्थाओं एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की गई। इस दौरान उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय राघवेंद्र द्विवेदी एवं रक्षित निरीक्षक विरेंद्र कुमरे सहित जिले के समस्त थाना-चौकी प्रभारी एवं कार्यालयीन अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

अधिकारियों- कर्मचारियों की सुनी समस्याएं 

डीआईजी हेमंत चौहान ने पुलिस लाइन में वाहन शाखा, क्वार्टर गार्ड एवं रक्षित निरीक्षक कार्यालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं के बेहतर रखरखाव के निर्देश दिए गए। इसके पश्चात अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी की उपस्थिति में आयोजित सैनिक सम्मेलन में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की समस्याएं सुनकर उनके निराकरण के निर्देश दिए गए। सम्मेलन में समस्त राजपत्रित अधिकारी, थाना-चौकी प्रभारी तथा पुलिस लाइन एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा।

मेडिकल नशे को 2029 तक समाप्त करने का लक्ष्य 

डीआईजी ने इस दौरान मेडिकल नशे के विरुद्ध प्रभावी अभियान पर जोर देते हुए कहा गया कि “मेडिकल नशे को जिले के साथ-साथ पूरे संभाग से समाप्त करना हमारी प्राथमिकता है। वर्ष 2029 तक इस अवैध कारोबार को पूरी तरह समाप्त करने के लक्ष्य के साथ सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को एकजुट होकर कार्य करना होगा।

कुसमी, मड़वास एवं चौकी पोंडी का किया निरीक्षण 

समीक्षा बैठक के पश्चात पुलिस अधीक्षक कार्यालय की विभिन्न शाखाओं एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कार्यालय का निरीक्षण कर अभिलेखों एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। इसके अतिरिक्त थाना कुसमी, मड़वास एवं चौकी पोंडी का निरीक्षण कर कार्यप्रणाली एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। संबंधित प्रभारियों को अपराध नियंत्रण, लंबित प्रकरणों के निराकरण तथा आमजन की शिकायतों पर संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

वार्षिक निरीक्षण के उपरांत डीआईजी महोदय ने सीधी पुलिस की कार्यप्रणाली एवं उपलब्धियों पर संतोष व्यक्त करते हुए अनुशासन, जवाबदेही और जनसेवा की भावना के साथ बेहतर पुलिसिंग जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया।

Next Post

बप्पा स्वीट्स में मिली गंदगी, 15 किलो गोभी, 3 किलो अदरक नष्ट, संचालक को नोटिस

Sat Oct 31 , 2026
जबलपुर। दूषित और मिलावटी खाद्य सामग्री के विक्रय को रोकने खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने रांझी क्षेत्र स्थित न्यू बप्पा स्वीट्स, गांधी स्वीट्स एवं बीकानेर स्वीट्स में दबिश दी। कारखाने में गंदगी मिली इसक साथ ही स्टोर में सड़े अदरक एवं गोभी रखी पाई गई। लगभग 3 किलो अदरक एवं 15 […]

You May Like