ट्रेन में सफर के दौरान लापता हुई युवती की RKMP मिल रही आखिरी फोन लोकेशन

भोपाल।सिविल जज परीक्षा की तैयारी में जुटी एक 28 वर्षीय युवती ट्रेन में सफर के दौरान लापता हो गई. भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन पर युवती की आखिरी लोकेश मिलनी की जानकारी सामने आई है. जिस पर रेलवे के अधिकारियों ने भी पडताल शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार कटनी की रहने वाली अर्चना तिवारी इंदौर में रहकर पढ़ाई कर रही है. रक्षाबंधन पर्व मनाने के लिए अर्चना 7 अगस्त को इंदौर से ट्रेन में सफर करते हुए रवाना हुई थी. उनका रिजर्वेशन नर्मदा एक्सप्रेस के एसी 3 टियर बी-3 कोच में था. कटनी स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार क रहे परिजन उससे पहले ही अर्चना के मोबाइल पर फोन लगा रहे थे, लेकिन फोन बंद बता रहा था. ट्रेन के अंदर जब उन्हें रिसीव करने के लिए परिवार के लोग गए तो अर्चना नहीं मिली ब्लकि अर्चना का सामान सीट पर मिला. घटना से घबराए परिजनों ने मामले की शिकायत कटनी जीआरपी में की. जीआरपी की प्राथमिक जांच में अर्चना के मोबाइल फोन की अंतिम लोकेशन रानी कमलापति स्टेशन की मिली है. अर्चना की तलाश में रेलवे अधिकारियों ने पड़ताल शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार अर्चना ने अपने परिजनों को भी ट्रेन के भोपाल पहुंचने की जानकारी साझा की थी. इसके बाद से अर्चना का फोन नहीं लगा. पढ़ी लिखी अर्चना के इस तरह से गायब हो जाने की घटना से परिवार के लोग भी कुछ समझ नहीं पा रहे हैं. सभी का रो-रो कर बुरा हाल है.

Next Post

रेल अधिकारियों ने स्वच्छता, यात्री सुविधाओं, भीड़ प्रबंधन का लिया जायजा

Sat Aug 9 , 2025
भोपाल।रेल यात्रियों की सुविधा, आराम और संतोष को सर्वोपरि रखते हुए तथा स्टेशन परिसर की समग्र व्यवस्था को और अधिक सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से आज पमरे के प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक (पीसीसीएम) मनीष तिवारी एवं मंडल रेल प्रबंधक पंकज त्यागी ने भोपाल मंडल के दो प्रमुख स्टेशनों का शनिवार […]

You May Like