दीक्षांत समारोह को लेकर जीवाजी विश्वविद्यालय में तैयारियां तेज, कुलगुरु ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

ग्वालियर: जीवाजी विश्वविद्यालय में 16 नवंबर को आयोजित होने वाले दीक्षांत समारोह की तैयारियां तेज हो गई हैं। समारोह में प्रदेश के राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति मंगुभाई पटेल ने शामिल होने की सहमति दे दी है। आयोजन को गरिमामय बनाने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
इसी क्रम में कुलगुरु प्रो. दिवाकर सिंह राजपूत ने विभिन्न समितियों के सदस्यों के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।

उन्होंने आयोजन की प्रारंभिक व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए समितियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कुलगुरु ने तैयारियों को समय-सीमा में पूरा करने और समारोह की व्यवस्थाओं को व्यवस्थित बनाने पर जोर दिया।दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए अन्य गणमान्य अतिथियों को आमंत्रित करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन समारोह की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटा है, ताकि आयोजन गरिमामय एवं सुव्यवस्थित ढंग से हो सके।

Next Post

जीवाजी विश्वविद्यालय में राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता शुरू, 12 संभागों की टीमें ले रहीं हिस्सा

Sat Oct 31 , 2026
ग्वालियर। जीवाजी विश्वविद्यालय की शारीरिक शिक्षा अध्ययनशाला के तत्वावधान में मध्यप्रदेश राज्य स्तरीय बास्केटबॉल पुरुष प्रतियोगिता सत्र 2026-27 का शुभारंभ महादजी सिंधिया खेल परिसर में हुआ। प्रतियोगिता में प्रदेश के 12 संभागों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। उद्घाटन अवसर पर जीवाजी विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. दिवाकर सिंह राजपूत मुख्य […]

You May Like