सीहोर। यूथ देश के भविष्य हैं, अराजक गुंडा तत्व यूथ के माइंड को डायवर्ट कर देते हैं. विरोधियों से यूथ को सावधान सतर्क रहने की जरूरत है. पीएम के मां-बाप को गाली देने वाले लोग सत्ता को तरस रहे हैं. उक्त बात सत्य सांईं यूनिवर्सिटी में आयोजित कार्यक्रम में विधायक सुदेश राय ने व्यक्त किए. विधायक राय ने कहा कि युवा राष्ट्र की सेवा कर रहे हैं और यह लोग एसआई आर से डर रहे हैं. फर्जी वोटर गलत राजनीति करने वालों को लाभ पहुंचाते हैं. वोटर लिस्ट संशोधन अति आवश्यक है. भाजपा की यूथ ब्रिगेड राष्ट्रीय हित में सेवा कर रही है. यही बात विरोधियों को हजम नहीं हो रही है. माहौल खराब करने के लिए षडय़ंत्र रच रहे हैं. युवाओं को सचेत रहना है. विकसित भारत के लिए खूब पढ़ाई लिखाई करना है. कार्यक्रम को जिला अध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, महेंद्र सिंह ठाकुर, आनंद पटेल ने भी संबोधित किया.
