
सिंगरौली । पड़ोसी राज्य मिर्जापुर के परसियाखुर्द गांव के दो सगे भाई अभ्यारण्य बगदरा के जंगल में बकरी चराने आये थे कि अचानक पहाड़ पर से एक बालक चरवाहे का पैर फिसला और करीब 100 फीट नीचे गिर पड़ा, जहां बालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर बगदरा चौकी पुलिस पहुंच शव को अपने कब्जे में लेते हुये मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यूपी मिर्जापुर जिले के ग्राम परसियाखुर्द निवासी पंचराज पाल और अजय पाल दोनों बकरी चराने बगदरा अभ्यारण्य जंगल घघरिया तरफ आये थे। शाम करीब 5 बजे पंचराज घर नही पहुंचा, उसका छोटा भाई अजय पाल घर वापस चला गया और पूछे जाने पर बताया कि कुछ देर से आएगा। उसने यह भी आगे बताया कि पंचराज को दो-तीन बार आवाज भी दिया, लेकिन वह कुछ भी नही बोला। काफी देर बाद परिजन तलाश शुरू कर दिये और दूसरे दिन पंचराज पाल पिता विद्यामणि पाल उम्र 15 वर्ष का शव पहाड़ के नीचे मिला, जिसकी सूचना बगदरा पुलिस को दी गई, पुलिस मौके से पहुंच शव को अपने कब्जे में लेते हुये चौकी प्रभारी बीपी कोल ने जांच पड़ताल शुरू कर दिया।
