24 घंटे से ऊर्जाधानी में बारिश,अर्नब चक्रवात का असर

सिंगरौली । ऊर्जाधानी में मौसम के बदले मिजाज ने लोगों की दिनचर्या प्रभावित कर दी है। चक्रवाती तूफान अर्नब के असर के बीच जिले में पिछले 24 घंटे से अधिक समय से रिमझिम बारिश का दौर जारी है। इसके साथ चल रही तेज हवाओं ने ठंड का एहसास बढ़ा दिया है।

बीते तीन दिनों से सूर्यदेव के दर्शन नहीं होने के कारण मौसम में ठंडक बनी हुई है। लगातार हो रही बारिश से आम जनजीवन के साथ दैनिक कामकाज भी प्रभावित हो रहा है। सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों को गर्म कपड़ों के साथ छाता लेकर घरों से निकलना पड़ा। वहीं बारिश और ठंडी हवाओं के चलते लोग आवश्यक काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। बाजारों और सड़कों पर भी मौसम के बदलाव का असर दिखाई दे रहा है। मौसम में अचानक आए इस बदलाव ने लोगों को गर्म कपड़े निकालने पर मजबूर कर दिया है। रुक-रुककर हो रही बारिश और तेज हवाओं के चलते ठंड का असर बढ़ गया है। फिलहाल लोगों को आसमान साफ होने और धूप निकलने का इंतजार है।

Next Post

कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों और जनसेवा के महत्व पर चर्चा 

Thu Oct 29 , 2026
सिंगरौली । जिला कांग्रेस सेवादल द्वारा आयोजित प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन का सत्र आरंभ हुआ।  यह प्रशिक्षण शिविर जिला कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक रुपेश चन्द्र पाण्डेय के नेतृत्व में आयोजित किया जा रहा है। शिविर के दूसरे दिन म.प्र. कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष अवनीश भार्गव मुख्य वक्ता […]

You May Like