पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर भेजी जा रही फ्रेंड रिक्वेस्ट

झाबुआ. झाबुआ जिले के पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार के नाम से किसी अज्ञात व्यक्ति ने फर्जी फेसबुक आईडी बना ली है। इस फर्जी आईडी के माध्यम से लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी जा रही है। पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार ने स्वयं इस संबंध में जानकारी देते हुए लोगों से अपील की है कि वे इस प्रकार के फर्जी संदेशों पर ध्यान न दें और किसी भी तरह के झांसे में न आएं।

पुलिस अधीक्षक ने बताया की फर्जी फेसबुक आईडी को ब्लॉक करवाने की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही, यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इस फर्जी आईडी को किस व्यक्ति द्वारा संचालित किया जा रहा है।

उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे इस फर्जी आईडी से आने वाली फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार न करें। यदि किसी प्रकार की धनराशि मांगी जाती है, तो बिल्कुल भी पैसे न भेजें। ऐसी फर्जी प्रोफाइल को तत्काल ब्लॉक करें और इस तरह के संदेश प्राप्त होने पर पुलिस को सूचना दें। साथ ही, अधिक से अधिक लोगों तक यह जानकारी पहुंचाकर उन्हें जागरूक करें।

उल्लेखनीय है की इन दिनों साइबर ठगी करने वाले लोग आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के नाम से फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल बनाकर लोगों को निशाना बना रहे हैं। आए दिन किसी न किसी अधिकारी के नाम से फर्जी प्रोफाइल बनाकर ठगी करने के मामले सामने आ रहे हैं। हाल ही में आलीराजपुर कलेक्टर नीतू माथुर के नाम से भी फर्जी आईडी बनाए जाने का मामला प्रकाश में आया था।

ऐसे में लोगों को साइबर ठगों से सतर्क रहने की जरूरत है। किसी भी अनजान या संदिग्ध सोशल मीडिया प्रोफाइल से आने वाले संदेशों पर भरोसा करने से पहले उसकी सत्यता की पुष्टि अवश्य करें और किसी भी स्थिति में अपनी व्यक्तिगत जानकारी या धनराशि साझा न करें।

Next Post

राजमाता सिंधिया की जयंती पर मंत्री कुशवाह ने अर्पित की पुष्पांजलि

Thu Oct 29 , 2026
ग्वालियर। सामाजिक न्याय, दिव्यांगजन कल्याण, उद्यानिकी मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने गुरुवार को ग्वालियर के कटोराताल रोड स्थित अम्मा महाराज की छत्री पहुंचकर राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती के अवसर पर उनके चरणों में पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता उपस्थित थे। Facebook Share on […]

You May Like