पगारा बांध व क्वारी नदी में दो युवक डूबे

मुरैना। मुरैना के पगारा बांध व क्वारी नदी में दो युवक डूब गए हैं। एसडीईआरएफ का दल क्वारी नदी तथा पगारा बांध में उनका रेस्क्यू करने में जुटे हुए हैं।

मुरैना के बरैठा गांव में क्वारी नदी में नहाने गया 20 वर्षीय युवक तेज बहाव में बह गया। घटना के बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने नदी में सर्चिंग शुरू कर दी है। युवक का अब तक पता नहीं चल सका है।

जानकारी के अनुसार, सत्यम पुत्र अरविंद सिंह परमार (20) सुबह क्वारी नदी में नहाने गया था। इसी दौरान तेज बहाव में उसका संतुलन बिगड़ गया और वह पानी के साथ बह गया। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। एसडीआरएफ के जवान नदी के अलग-अलग हिस्सों में युवक की तलाश कर रहे हैं।

इसी प्रकार मुरैना जिले के पगारा डैम में नहाने के दौरान गहरे पानी में बहकर लापता हुए युवक की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी । एसडीआरएफ की टीम डैम में पानी के अंदर और आसपास के क्षेत्र में युवक की तलाश कर रही है।

जौरा निवासी सूरज कुशवाहा अपने रिश्तेदारों के साथ पिकनिक मनाने पगारा डैम पहुंचा था। नहाने के दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया। तेज बहाव के कारण वह देखते ही देखते पानी में बह गया। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही जौरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। टीम ने मौके पर पहुंचकर युवक की तलाश शुरू की। टीम डैम के गहरे पानी के साथ ही आसपास के संभावित स्थानों पर भी युवक की तलाश कर रही है।

Next Post

राहुल के खिलाफ प्राथमिकी पर भड़की दिल्ली कांग्रेस, मंगलवार को 14 जिलों में करेगी विरोध प्रदर्शन

Mon Aug 31 , 2026
नयी दिल्ली, 31 अगस्त (वार्ता) दिल्ली प्रदेश कांग्रेस ने सोमवार को कहा कि उत्तराखंड पुलिस का लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करना “उल्टा चोर कोतवाल को डांटे” वाली कहावत को चरितार्थ करता है। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने आज कहा कि श्री […]

You May Like