आर्मेनिया की संसद में सांसदों के बीच चले लात-घूंसे, झगड़े का हुआ सीधा प्रसारण

येरेवान, 29 नवंबर (वार्ता) आर्मेनिया की नेशनल असेंबली के एक सत्र के दौरान सत्ताधारी ‘सिविल कॉन्ट्रैक्ट’ पार्टी और विपक्षी ‘स्ट्रॉन्ग आर्मेनिया’ गुट के सांसदों के बीच शुरू हुई ज़ुबानी बहस पहले हाथापाई में बदली और फिर एक बड़े झगड़े का रूप ले लिया।

सांसदों ने एक-दूसरे पर लात-घूंसे चलाए और इस पूरी घटना का सीधा प्रसारण दुनियाभर में पहुंचा। संसद अध्यक्ष रूबेन रुबिन्यान ने साफ तौर पर कहा कि वह प्रसारण को नहीं रोकेंगे, ताकि जनता देख सके कि वहां क्या हो रहा है।

बाद में खबर आई कि ‘सिविल कॉन्ट्रैक्ट’ और ‘स्ट्रॉन्ग आर्मेनिया’ के सांसदों के बीच संसद कक्ष में शुरू हुई लड़ाई गलियारे तक जारी रही। बताया गया है कि इस दौरान अभद्र भाषा का इस्तेमाल भी हुआ। सुरक्षाकर्मी और कुछ सांसद काफी देर तक आपस में लड़ रहे इन लोगों को अलग नहीं कर पाए।

आर्मेनिया की संसद के सदन में हुई हाथापाई के बाद, इमारत के पास एक एम्बुलेंस पहुंची। ‘स्ट्रॉन्ग आर्मेनिया’ पार्टी के सांसद आंद्रानिक गेवोर्ग्यान की नाक से खून बह रहा था, जबकि सांसद रूबेन मखितार्यान के कपड़े फट गए थे।

 

 

Next Post

प्योंगयांग में राजनयिक कार्यालय खोलेगा स्विट्जरलैंड

Thu Oct 29 , 2026
बर्न, 29 अक्टूबर (वार्ता) स्विट्जरलैंड के विदेश मंत्री इग्नाजियो कैसिस ने गुरुवार को उत्तर कोरिया पहुंचकर कहा कि स्विट्जरलैंड प्योंगयांग में राजनयिक कार्यालय खोलेगा। श्री कैसिस ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, “प्योंगयांग पहुंच गया हूं। स्विट्ज़रलैंड, प्योंगयांग से उत्तर कोरिया के साथ सीधा संपर्क बनाए रखने और हमारे […]

You May Like