तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने दो कारों को मारी टक्कर, एयरबैग खुलने से बचीं जानें

जबलपुर। शहपुरा थाना अंतर्गत भिटौनी में तेज रफ्तार बिना नंबर के ट्रैक्टर ने दो कारों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं, हालांकि एयरबैग समय पर खुलने से बड़ा हादसा टल गया और जानें बच गई। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, न्यू शोभापुर निवासी पवन शर्मा पत्नी नीतू रानी शर्मा और बेटी अवनी शर्मा के साथ इंदौर से अपनी कार से वापस जबलपुर घर लौट रहे थे। कार पवन शर्मा खुद चला रहे थे, जबकि उनकी पत्नी आगे की सीट पर और बेटी पीछे बैठी थी। जैसे ही उनकी कार भिटौनी शहपुरा में भारत गैस डिपो के सामने पहुंची, तभी जबलपुर की तरफ से आ रहे एक बिना नंबर के सिल्वर रंग के आयशर ट्रैक्टर ने पवन शर्मा की कार को अपनी चपेट में ले लिया। ट्रैक्टर चालक वाहन को तेज गति और लापरवाही से चला रहा था। उसने कार के दाहिने हिस्से में इतनी जोरदार टक्कर मारी कि कार का पिछला हिस्सा पिचक गया और तुरंत एयरबैग खुल गए, जिससे परिवार सुरक्षित बच गया।

पीछे आ रही स्विफ्ट कार को भी किया क्षतिग्रस्त

शर्मा परिवार की कार को टक्कर मारने के बाद ट्रैक्टर का कहर थमा नहीं। उसने पवन शर्मा की कार के ठीक पीछे चल रही एक स्विफ्ट कार क्रमांक सीजी 04 एचटी 7318 में भी सामने से जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर से स्विफ्ट कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। स्विफ्ट कार को रीवा निवासी स्वतंत्र कुमार द्विवेदी चला रहे थे। दुर्घटना को अंजाम देने के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से भाग निकला था।

Next Post

विश्व चैंपियनशिप में दो भारतीय महिलाओं ने रचा इतिहास, जीते सिल्वर मेडल

Wed Oct 28 , 2026
अस्ताना, 28 अक्टूबर (वार्ता) भारतीय पहलवान काजल ढोचक और नीलम सिरोही ने बुधवार को विश्व चैंपियनशिप में अपने ऐतिहासिक सफर का समापन किया। दोनों ने अपने-अपने फाइनल मुकाबले खेले और दो सिल्वर मेडल अपने नाम किए। 76 किलोग्राम भार वर्ग के फाइनल में, 18 वर्षीय काजल का मुकाबला यूक्रेन की […]

You May Like