प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस बैढ़न में संभाग स्तरीय जूडो महिला-पुरुष वर्ग प्रतियोगिता आयोजित

सिंगरौली । म.प्र. शासन उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय राजनारायण स्मृति महाविद्यालय बैढ़न में गत दिवस आयोजित की गई । इस प्रतियोगिता में रीवा संभाग से कुल चार जिलों के चयनित खिलाड़ियो ने अपने खेल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के शुभारंभ में मुख्य अतिथि सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह एवं विशिष्ट अतिथि द्वय के रूप में ननि अध्यक्ष देवेश पांडेय तथा गिरीश द्विवेदी एवं प्रसाद आशीष बैस की उपस्थित थी। साथ ही प्रतियोगिता की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आरके झा ने की। महाविद्यालय के क्रीड़ा सलाहकार डॉ. विश्वनाथ सिंह कुशराम समेत कार्यालयीन कर्मचारी मौजूद रहे।

प्रतियोगिता का सफल संचालन आयोजक महाविद्यालय के और सिंगरौली जिले के वरिष्ठ खेल अधिकारी एवं संगठन सचिव डॉ. विनोद कुमार राय ने किया । प्रतियोगिता में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले महिला एवं पुरुष वर्ग के खिलाड़ि़यों को पुरस्कृत किया गया एवं सभी सम्मानित अतिथियों एवं दल प्रबंधकों को महाविद्यालय की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। संभाग दल में चयनित खिलाड़ी राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता जिसका आयोजन छतरपुर में हो रहा है । उस प्रतियोगिता में रीवा संभाग का प्रतिनिधित्व करेंगे ।

००००००

Next Post

तालाब से पानी चोरी करने के मामले में मोटर और बिजली के तार जब्त

Wed Oct 28 , 2026
झाबुआ. अल्प वर्षा को देखते हुए झाबुआ जिले को सूखाग्रस्त घोषित किया गया है। इसके तहत जिले में नलकूपों के खनन पर पाबंदी लगाने के साथ ही तालाबों से सिंचाई करने पर भी रोक लगाई गई है। इसी सिलसिले में अनुविभागीय अधिकारी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण […]

You May Like