तालाब से पानी चोरी करने के मामले में मोटर और बिजली के तार जब्त

झाबुआ. अल्प वर्षा को देखते हुए झाबुआ जिले को सूखाग्रस्त घोषित किया गया है। इसके तहत जिले में नलकूपों के खनन पर पाबंदी लगाने के साथ ही तालाबों से सिंचाई करने पर भी रोक लगाई गई है। इसी सिलसिले में अनुविभागीय अधिकारी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण कर स्थिति पर निगरानी रख रहे है।

इसी कड़ी में मंगलवार को ग्राम टिकड़ी बोडिया के किड़िया फलिया में तालाब से पानी चोरी कर सिंचाई किए जाने की सूचना मिलने पर प्रशासनिक अधिकारियों की टीम गांव पहुंची और कार्रवाई की। अनुविभागीय अधिकारी महेश मंडलोई एवं उनके साथ गए अधिकारियों ने जांच के दौरान तालाब के पास सिंचाई के लिए बिछाए गए बिजली के तार और मोटर जब्त किए।

अधिकारियों ने ग्रामीणों को बताया कि जिले में जल संकट को देखते हुए तालाब के पानी से निजी खेतों में सिंचाई करना प्रतिबंधित है। यदि कोई व्यक्ति नियमों का उल्लंघन करते हुए पाया जाता है, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही सरकारी जमीन पर किसी भी प्रकार की बुवाई करने पर भी रोक लगाई गई है। इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी महेश मंडलोई, डिप्टी कलेक्टर सुनील डाबर, विद्युत कंपनी के डीई सुखदेव मंडलोई, जनपद सीईओ सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Next Post

जाजू सागर बांध से पानी चोरी के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई

Wed Oct 28 , 2026
नीमच। जिला कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश पर एसडीएम नीमच श्री पराग जैन द्वारा जाजू सागर बांध ( हरकियाखाल बांध ) से पानी चोरी रोकने के लिए गठित दल द्वारा मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती दुर्गा बामनिया के मार्गदर्शन में बुधवार 28 अक्टूबर को जाजू सागर बांध पर पहुंचकर […]

You May Like