नई दिल्ली, 28 अक्टूबर (वार्ता) रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने फिलीपींस में आसियान देशों के रक्षा मंत्रियों की 13वीं बैठक एडीएमएम प्लस से इतर अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ के साथ बैठक की। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने बुधवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि दोनों नेताओं ने 10 साल के भारत-अमेरिका रक्षा फ्रेमवर्क के तहत हुई प्रगति की समीक्षा की। बातचीत में सैन्य प्रौद्योगिकी, सूचनाओं के आदान-प्रदान और संयुक्त उत्पादन पर ध्यान दिया गया।
बातचीत में भारत और अमेरिका के बीच मजबूत रक्षा साझेदारी को स्वतंत्र, खुले और सुरक्षित माहौल का एक अहम आधार बताया गया। श्री सिंह आसियान देशों के रक्षा मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेने के लिए फिलीपींस गए हुए हैं।

