सारंगपुर: पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में निकाली जा रही सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा मंगलवार को राजगढ़ जिले के सारंगपुर से ग्राम गुलावता के लिए रवाना होगी। उज्जैन से अयोध्या तक निकाली जा रही इस पदयात्रा के जरिए सत्य, सनातन धर्म के सम्मान, सामाजिक सद्भाव और धार्मिक समरसता का संदेश दिया जा रहा है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, सुबह 8 बजे सारंगपुर से यात्रा शुरू होगी। यहां से पदयात्री तारागंज कॉलेज के सामने से होते हुए ग्राम धनौरा स्थित शिव मंदिर पहुंचेंगे। यहां दोपहर 1 बजे तक भोजन और विश्राम की व्यवस्था रहेगी।
इसके बाद दोपहर 3 बजे शिमला होटल से यात्रा का अगला चरण शुरू होगा। पदयात्रा तुकोगंज होते हुए ग्राम गुलावता पहुंचेगी। शाम 6 बजे गुलावता स्थित श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर में यात्रा का विराम होगा। यहां यात्रियों के लिए रात्रि भोजन और विश्राम की व्यवस्था की गई है।
आयोजकों ने साधु-संतों, धर्मप्रेमी नागरिकों, सामाजिक संगठनों, युवाओं, किसानों और क्षेत्रवासियों से यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की
