उज्जैन कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों से की मुलाकात

*घायलों को समुचित उपचार उपलब्ध कराने के दिए निर्देश*

🅱️ *नवभारत न्यूज उज्जैन*

उज्जैन/25 मार्च,2024/ आगजनी में घायल हुए पुजारियों व अन्य को त्वरित रूप से जिला अस्पताल उज्जैन में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज जारी हैं। कलेक्टर उज्जैन श्री नीरज कुमार सिंह ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात की और अस्पताल प्रबंधन को समुचित उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर श्री सिंह ने बताया कि सभी घायलों की स्थिति सामान्य हैं। घायलों को बेहतर उपचार मिले यह सुनिश्चित किया जा रहा है। संपूर्ण घटनाक्रम के जांच के लिए मजिस्ट्रियल जांच के भी निर्देश दिए गए है। स्थिति सामान्य हैं, श्री महाकालेश्वर मंदिर में पूर्व की तरह दर्शन भी सुचारू रूप से जारी हैं।

Next Post

योगी सरकार के सात साल पूरे, हर सपने को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध

Mon Mar 25 , 2024
लखनऊ 25 मार्च (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को उनकी सरकार के सात साल पूरे होने पर कहा कि सरकार हर सपने को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है। इससे पहले श्री योगी ने प्रदेशवासियों को रंगों के उत्सव होली की शुभकामनाएं एवं बधाई दी। मुख्यमंत्री […]

You May Like