सिरमौर चौराहा और समान तिराहा फ्लाईओवर के नीचे से हटाया अतिक्रमण

रीवा शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर करने के लिए नगर निगम और यातायात पुलिस की संयुक्त टीम सोमवार को सड़क पर उतरी। टीम ने सिरमौर चौराहा और समान फ्लाईओवर के नीचे किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। यहां लगने वाले ठेलों को चिन्हित स्थानों पर शिफ्ट कराते हुए हिदायत दी गई कि तय जगह पर ही दुकान लगाएं। इसके साथ ही सड़क पर वाहनों की पार्किंग होने पर 55 हजार का जुर्माना किया गया।

नगर निगम के उपायुक्त प्रकाश द्विवेदी, ट्रैफिक डीएसपी सत्यप्रकाश मिश्रा लाव-लश्कर के साथ सड़क पर उतरे और आवागमन बाधित करने वालों पर कार्रवाई की। सिरमौर चौराहा और समान तिराहा फ्लाईओवर के नीचे वाहनों की पार्किंग की जगह ठेले आदि लगे मिलने पर हटाए गए। इन्हें व्यवस्थित कराने के साथ ही हिदायत दी गई कि यदि फिर मनमानी जगह दुकान लगाई तो सख्त कार्रवाई होगी। बताया गया है कि अब शाम को भी भ्रमण किया जाएगा।

हनुमान मंदिर के पास बनेगी सीमा रेखा

प्रशासन ने तय किया है कि सिरमौर चौराहा में हनुमान मंदिर के आसपास सीमा रेखा बनाई जाएगी। इससे बाहर लोग यदि वाहन खड़े करेंगे तो जब्त करने और जुर्माना की कार्रवाई की होगी।

इन पर ठोका 55 हजार का जुर्माना

सिरमौर चौराहा में फ्लाईओवर के नीचे एक इंजीनियरिंग वर्कशॉप का सामान रखा पाए जाने पर 5 हजार का जुर्माना नगर निगम की ओर से किया गया। इसके साथ ही विशाल मेगा मार्ट और डोमिनोज पर भी 55 हजार का जुर्माना कर हिदायत दी गई कि सड़क पर वाहनों की पार्किंग रोकने के लिए कर्मचारी लगाकर रखें।

Next Post

इंदौर में पानी की बर्बादी पर चालानी कार्रवाई शुरू, ₹2,000 का स्पॉट फाइन

Tue Oct 27 , 2026
इंदौर: शहर में पानी का दुरुपयोग करने वालों के खिलाफ नगर निगम ने चालानी कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी क्रम में जोन क्रमांक 21 के वार्ड 79 में आरआर कैट रोड स्थित 7 स्टेप गार्डन के सामने पानी की बर्बादी करने पर ₹2,000 का स्पॉट फाइन किया गया। महापौर […]

You May Like