तमिलनाडु से बैगा युवक का शव लाने 25 हजार का सहायता राशि

सिंगरौली । तमिलनाडु के इरोड जिले में स्थित एक धागा फैक्ट्री में मजदूरी करने गए सिंगरौली जिले के ग्राम बरहपान निवासी 20 वर्षीय युवक स्व. राकेश कुमार बैगा पिता प्रेमलाल बैगा के आकस्मिक निधन के बाद जिला प्रशासन सिंगरौली द्वारा पीड़ि़त परिवार की मदद के लिए त्वरित एवं संवेदनशील पहल की गई है।

प्रभारी कलेक्टर संघ प्रिय की स्वीकृति से मृतक युवक के पिता प्रेमलाल बैगा को बेटे का पार्थिव शरीर तमिलनाडु से गृह ग्राम सिंगरौली तक सुरक्षित लाने एवं तत्कालिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। यह सहायता राशि इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के माध्यम से भारतीय स्टेट बैंक के चेक द्वारा मृतक के पिता को प्रदान की गई है। उल्लेखनीय है कि बरहपान निवासी राकेश कुमार बैगा शासकीय डिग्री कॉलेज बैढ़न में अध्ययनरत था तथा परिवार के भरण-पोषण व अपने अध्ययन खर्च में सहयोग के लिए तमिलनाडु में काम करने गया था। तमिलनाडु के इरोड स्थित अस्पताल में उपचार एवं स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं के कारण उसका निधन हो गया था।

Next Post

इमरान खान की तीन बहनों की हिरासत 30 दिन बढ़ी, रिहाई की याचिका लाहौर उच्च न्यायालय में निस्तारित

Mon Oct 26 , 2026
लाहौर, 26 अक्टूबर (वार्ता) पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की तीन बहनों की निवारक हिरासत 30 दिन और बढ़ा दी है। इसके बाद लाहौर उच्च न्यायालय ने सोमवार को उनकी रिहाई की मांग वाली याचिका निस्तारित कर दी। समाचार पत्र डॉन की रिपोर्ट के […]

You May Like