नगरीय निकायों की खरीदी में अनियमितता का आरोप

विशेष संवाददाता भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता भूपेन्द्र गुप्ता ने नगरीय निकायों में खरीदी और निर्माण कार्यों में कथित अनियमितताओं को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने अपर मुख्य सचिव संजय दुबे द्वारा उजागर किए गए तथ्यों के आधार पर सरकारी खरीदी में केंद्रीकृत भ्रष्टाचार होने का आरोप लगाया है।

गुप्ता ने कहा कि प्रदेश के 374 नगरीय निकायों ने पिछले तीन वर्षों में गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (जेम) पोर्टल के माध्यम से करीब 1,134 करोड़ रुपये की खरीदी की, जिसमें लगभग 250 करोड़ रुपये की अनियमितताओं की आशंका है।

उन्होंने आरोप लगाया कि पारदर्शी टेंडर और रेट कॉन्ट्रैक्ट व्यवस्था को कमजोर कर न्यूनतम दरों के नाम पर घटिया सामग्री खरीदी गई। उनके अनुसार, मुख्य नगर पालिका अधिकारी स्तर के 135 अधिकारियों पर कार्रवाई भी की गई है।

गुप्ता ने पूरे मामले की समयबद्ध स्वतंत्र जांच कराने तथा निकायवार खरीदी, बाजार दरों, वास्तविक वित्तीय नुकसान और वसूली का ब्योरा सार्वजनिक करने की मांग की। उन्होंने दोषी वरिष्ठ अधिकारियों, ठेकेदारों और आपूर्तिकर्ताओं के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई तथा आवश्यकतानुसार ब्लैकलिस्ट करने की भी मांग की।

Next Post

सुभाष घई ने पूरी की 'मान्या' की शूटिंग, मुक्ता आर्ट्स की 48वीं वर्षगांठ पर पोस्टर जारी

Mon Oct 26 , 2026
मुंबई, 26 अक्टूबर (वार्ता) बॉलीवुड फिल्मकार सुभाष घई ने अपनी अगली फिल्म ‘मान्या’ की शूटिंग पूरी कर ली है। मुक्ता आर्ट्स की 48वीं वर्षगांठ के अवसर पर फिल्म का नया लुक पोस्टर जारी किया गया। फिल्म में श्रेयस तलपड़े नजर आएंगे, जो करीब दो दशक बाद मुक्ता आर्ट्स के साथ […]

You May Like