मावा और लड्डू विक्रेताओं की सघन जांच

सागर। खाद्य सुरक्षा विभाग के दल ने जिले के प्रमुख क्षेत्रों सागर, बीना, खुरई और जरुआखेड़ा में मावा एवं मावा के लड्डू विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों द्वारा दुकानों पर बेचे जा रहे मावा और उससे बनी मिठाइयों के नमूने (सैंपल) लिए गए और उनकी सघन जांच की कार्यवाही की गई।

प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, शरद पूर्णिमा के अवसर पर मावे की मांग अत्यधिक बढ़ जाती है, जिससे मिलावट की आशंका भी बनी रहती है। आम जनता के स्वास्थ्य के साथ कोई खिलवाड़ न हो, इसे दृष्टिगत रखते हुए यह सघन जांच अभियान चलाया गया है। खाद्य सुरक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि लिए गए नमूनों की जांच रिपोर्ट के आधार पर यदि कोई सामग्री अमानक या मिलावटी पाई जाती है, तो संबंधित विक्रेताओं के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम के तहत सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

Next Post

उड़िया बस्ती में महिला ने खुद को आग लगाई, हालत गंभीर

Sun Oct 25 , 2026
भोपाल। उड़िया बस्ती में एक महिला ने कथित तौर पर खुद को आग लगा ली। घटना के बाद महिला को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल महिला की हालत, आग लगाने के कारण और घटना से जुड़ी अन्य जानकारी सामने नहीं आई है। महिला ने किन परिस्थितियों में यह […]

You May Like