![]()
सिंगरौली ।कोतवाली क्षेत्र बैढ़न के ग्राम बिहरा निवासी एक 30 वर्षीय युवक अज्ञात कारणों से जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया है। जिसकी हालत गंभीर होते देख परिजन जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है। ग्राम बिहरा निवासी सूरजबली रावत पिता धर्मेन्द्र रावत उम्र 30 वर्ष ने अज्ञात कारणों से कीटनाशक दवाई का सेवन कर लिया, जिससे युवक की हालत बिगड़ने पर जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। चिकित्सको के अनुसार युवक के हालत में सुधार है।
