विद्युत तार खिंचवाते युवक की करंट से मौत

सीहोर। ग्राम छापरीकलां में विद्युत लाइन के सुधार कार्य के दौरान एक दर्दनाक हादसे में 22 वर्षीय युवक की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान निखिल मेवाड़ा, पिता तेजसिंह मेवाड़ा के रूप में हुई है. यह दुखद घटना छापरीकलां स्थित गणेश मंदिर के पीछे घटित हुई.

जानकारी के अनुसार क्षेत्र में तीन-चार दिन पहले आए तेज आंधी-पानी और मौसम के बिगड़े मिजाज के चलते बड़ी विद्युत लाइन के खंभे और तार टूटकर गिर गए थे. जब लाइनमैन द्वारा तार खिंचवाने और लाइन दुरुस्त करने का कार्य किया जा रहा था, तब गांव के ही करीब सात-आठ युवक मजदूरी और मदद के उद्देश्य से लाइनमैन के साथ काम में हाथ बंटा रहे थे. ग्रामीणों का आरोप है कि तार खींचने के इसी काम के दौरान अचानक लाइन में विद्युत प्रवाह आ गया. इस संबंध में अधीक्षण यंत्री पूनम तुमराम ने स्पष्ट किया कि खेत वालों द्वारा 24 घंटे वाली लाइन से अवैध जॉइंट लगाकर की जा रही बिजली चोरी के तार में नंगे पैर संपर्क में आने से यह हादसा हुआ. विभागीय अधिकारियों द्वारा मौके की जांच कराई जा रही है.

 

 

Next Post

नवनिर्मित सांदीपनि विद्यालय पहुंचे विधायक भार्गव, व्यवस्थाओं का जायजा लेकर दिए सुधार के निर्देश

Sat Oct 24 , 2026
रेहटी। विधायक रमाकांत भार्गव ने नवनिर्मित सांदीपनि विद्यालय का निरीक्षण किया. उन्होंने स्कूल भवन में उपलब्ध सुविधाओं और शेष कार्यों का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान सामने आई कमियों को शीघ्र दूर कर निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए. पुराने स्कूल भवन के क्षतिग्रस्त होने के कारण विद्यार्थियों को […]

You May Like