मुख्यमंत्री ने किया कंपनियों के स्टॉल का अवलोकन

इंदौर: मध्य प्रदेश सेमीकंडक्टर समिट 2026 में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विभिन्न कंपनियों के स्टॉल का अवलोकन किया और प्रतिनिधियों से सेमीकंडक्टर तकनीक, उत्पादों तथा निवेश की संभावनाओं के संबंध में जानकारी ली. समिट में प्रदेश में सेमीकंडक्टर उद्योग के विस्तार, मैन्युफैख्रिंग और तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देने की संभावनाओं पर चर्चा हुई। इस आयोजन का उद्देश्य मध्य प्रदेश में निवेश आकर्षित करना और प्रदेश को सेमीकंडक्टर उद्योग के क्षेत्र में नई पहचान दिलाना है।

प्लांट लगाने की संभावनाएं तलाश रहेः अमित श्रीवास्तव
जापान की सेमीकंडक्टर मैन्युफैख्रिंग क्षेत्र में कार्यरत एक कंपनी मध्य प्रदेश में प्लांट स्थापित करने की संभावनाएं तलाश रही है. कंपनी के प्रतिनिधि अमित श्रीवास्तव ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात कर प्रदेश में निवेश और औद्योगिक विकास की संभावनाओं पर चर्चा की. उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश में सेमीकंडक्टर निर्माण के क्षेत्र में अच्छी संभावनाएं हैं. यदि प्रदेश में प्लांट स्थापित होता है, तो इससे आधुनिक तकनीक के विकास के साथ निवेश और रोजगार के नए अवसर पैदा हो सकते हैं.

रिसर्च को इंडस्ट्री से जोड़ना जरूरीः अंकित कुमार
आईआईटी इंदौर में संतोष विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में पीएचडी कर रहे अंकित कुमार ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात के दौरान प्रदेश में सेमीकंडक्टर क्षेत्र की संभावनाओं पर चर्चा की. उन्होंने बताया कि वे चिप डिजाइनिंग और आर्किटेख्र पर शोध कर रहे हैं, जबकि फैब्रिकेशन के लिए मोहाली और चंडीगढ़ की सुविधाओं पर निर्भर रहना पड़ता है. उन्होंने मध्य प्रदेश में सेमीकंडक्टर लैब और मैन्युफैख्रिंग सुविधाएं विकसित करने की आवश्यकता जताई। साथ ही, आईआईटी इंदौर सहित प्रदेश के शैक्षणिक संस्थानों और उद्योग जगत के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया, ताकि शोध को वास्तविक उत्पादों में बदला जा सके और तकनीकी नवाचार को बढ़ावा मिले.

मप्र में सेमीकंडक्टर उद्योग की अपार संभावनाएंः संजय आचार्य
सेमीकंडक्टर क्षेत्र में कार्यरत संजय जरिया ने कहा कि मध्य प्रदेश में इस उद्योग के विकास की व्यापक संभावनाएं हैं. उन्होंने बताया कि सेमीकंडक्टर तकनीक आज मोबाइल फोन, आधुनिक वाहनों, रॉकेट और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुकी है. अमेरिका और जापान जैसे देशों में इस क्षेत्र में उन्नत तकनीकों पर काम हो रहा है. उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में आईटी क्षेत्र का मौजूदा आधार और कुशल मानव संसाधन सेमीकंडक्टर उद्योग के विस्तार में सहायक हो सकते हैं. प्रदेश में निवेश और औद्योगिक सुविधाओं के विकास से इस क्षेत्र में नए अवसर पैदा हो सकते हैं.

Next Post

नोएडा में पुलिस मुठभेड़ में मोबाइल स्नैचिंग का आरोपी गिरफ्तार एक दर्जन मोबाइल फोन और चोरी की स्कूटी बरामद

Sat Oct 24 , 2026
नोएडा, (वार्ता) उत्तर प्रदेश के नोएडा की पुलिस और मोबाइल फोन स्नैचिंग व चोरी के आरोपी के बीच शुक्रवार को मुठभेड़ हो गई। सेक्टर-35 स्थित नाले के पास हुई इस घटना में आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसके पास से चोरी की एक स्कूटी, […]

You May Like