कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर निकाली गई मशाल रैली

नवभारत न्यूज

रीवा, 25 जुलाई, भाजपा युवा मोर्चा जिला रीवा एवं मऊगंज द्वारा 25 वें कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या वीर शहीदों का स्मरण कर महाराजा वेंकट रमण सिंह की प्रतिमा घोड़ा चौराहा से जय स्तंभ चौक तक मजाल जुलूस निकाला गया.

भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर पूरे प्रदेश में एकसाथ 1999 में हुई कारगिल विजय के पूर्व संध्या पर विजय जुलूस निकाला गया तथा जय स्तम्भ चौक में अखण्ड विजय दीप प्रज्जवलित किया गया. इस दौरान पार्टी के पदाधिकारियेां एवं कार्यकर्ताओं द्वारा कारगिल विजय में देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले अमर शहिदों को श्रृद्धांजलि अर्पित की गई. कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. अजय सिंह ने कहा कि आज का दिन हमें देश के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर करके देश तथा देशवासियों के जान की रक्षा की. उनको याद करने का दिन है. भारत भूमि सदैव वीरों की भूमि रही है तथा यहां का नौजवान हमेशा मातृभूमि के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने लिए तत्पर रहता है. कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष भाजपा रीवा डॉ. अजय सिंह, जिलाध्यक्ष मऊगंज डॉ. राजेन्द्र मिश्रा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वीरेन्द्र गुप्ता, जिला महामंत्री अशोक सिंह गहरवार, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष शिवेन्द्र शुक्ला, जिला मंत्री रीतेश मिश्रा, जिला सह मीडिया प्रभारी अरूण तिवारी मुन्नू, दीप नारायण पाण्डेय आदि मौजूद रहे.

Next Post

मैहर अपर कलेक्टर ने जरियारी और डेल्हा ग्रामीण क्षेत्र का किया निरीक्षण

Thu Jul 25 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email सतना 25 जुलाई /मैहर अपर कलेक्टर शैलेंद्र सिंह ने गुरूवार को मैहर जिले के ग्रामीण क्षेत्र में बढ़ते उल्टी दस्त के मामले को देखते हुए प्रभावित ग्रामीण क्षेत्र जरियारी और डेल्हा का औचक निरीक्षण किया। साथ ही […]

You May Like