नवरात्र के प्रथम दिन पत्नी संग मॉ ज्वालामुखी के दरबार पहुंचे विधायक 

सिंगरौली । शारदीय नवरात्र पर्व के शुभारंभ पर श्रद्धा और भक्ति के बीच सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह अपनी पत्नी के साथ उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के शक्तिनगर स्थित प्रसिद्ध आदि शक्ति मां ज्वालामुखी मंदिर पहुंचे।

विधायक ने माता रानी के दरबार में विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना कर सिंगरौली जिले की सुख-समृद्धि, खुशहाली और शांति के लिए प्रार्थना की। शारदेय नवरात्र के प्रथम दिन मंदिर पहुंचकर विधायक ने माता रानी के चरणों में शीश नवाया और आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर के प्रधान पुजारी श्लोकी प्रसाद मिश्र ने वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजन-अर्चन संपन्न कराया। विधायक रामनिवास शाह ने अपनी पत्नी के साथ धार्मिक अनुष्ठान में सहभागिता करते हुए माता रानी से जिले के नागरिकों के कल्याण और क्षेत्र की निरंतर उन्नति की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने नवरात्र पर्व के उपलक्ष्य में अखंड ज्योत भी प्रज्वलित की। इधर मां ज्वालामुखी मंदिर में नवरात्र के दौरान श्रद्धालुओं की विशेष आस्था रहती है। पर्व के प्रथम दिन मंदिर में दर्शन-पूजन का विशेष महत्व रहा। विधायक के साथ भाजपा के अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। सभी ने माता रानी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस धार्मिक अवसर पर क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने की कामना की गई।

Next Post

पहले ही दिन 70 हजार भक्तों ने किए मां के दर्शन

Sun Oct 11 , 2026
नलखेड़ा, विश्व प्रसिद्ध सिद्धपीठ मां बगलामुखी मंदिर में शारदीय नवरात्र के पहले ही दिन रविवार को आस्था का महासैलाब उमड़ पड़ा. अलसुबह से ही माता रानी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया, जो देर रात तक जारी रहा. देश के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे हजारों […]

You May Like

Play sound